बड़ौत की शिव मूर्ति के पास पूजा अर्चना करती श्रद्धालु
बागपत। जिलेे भर में मंगलवार रात 678 जगहों पर कड़ी सुरक्षा पर होलिका दहन किया गया। जहां रात में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। उधर होलिका दहन के दौरान लोग ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आये।
शहर के होलिका चौक, पक्का घाट मंदिर के बाहर और अन्य स्थानों पर मंगलवार रात होली पूजन शुरू किया गया। जहां पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इससे पहले डीजे, ढोल नगाड़ों की थाप पर लोग थिरकते नजर आये तो रंग अबीर उड़ाकर होली की खुशियों का इजहार किया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया। उधर, अमीनगर सराय, बड़ौत, खेकड़ा, रटौल, बालैनी, दोघट, दाहा समेत अन्य जगहों पर 678 जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से होलिका दहन किया गया। इस मौके पर पुलिस भी अलर्ट रही। बागपत में होलिका दहन कार्यक्रम में ब्रजमोहन गौतम, राकेश कौशिक, राजेश कौशिक, कैलाश वशिष्ट, सुधीर लखेरा, रमेश वर्मा, राजेश गौतम, राजू चौहान, राजेश गौतम, रामकुमार समेत अन्य शामिल रहे।
बड़ौत की शिव मूर्ति के पास पूजा अर्चना करती श्रद्धालु
बड़ौत की शिव मूर्ति के पास पूजा अर्चना करती श्रद्धालु