फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : हिस्ट्रीशीटर अनुज बरखा की 60 लाख की संपत्ति कुर्क,  पुलिस टीम से उलझीं परिवार की महिलाएं, हुई नोकझोंक

Tue, 23 Mar 2021 08:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को वाजिदपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर बदमाश अनुज बरखा की 60 लाख की संपत्ति कुर्क की। कुर्क की गई संपत्ति में तीन मकान और अन्य सामान शामिल है। कार्रवाई के दौरान उसके परिवार की महिलाओं की पुलिस टीम के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

2 of 5
baghpat पुलिस से उलझती महिला - फोटो : amar ujala
डीएम राजकमल यादव के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार के संयुक्त नेतृत्व मेें कोतवाली पुलिस वाजिदपुर गांव पहुंची और हिस्ट्रीशीटर बदमाश अनुज बरखा के तीन मकानों को सील कर दिया। तीनों मकानों का सामान भी पुलिस ने सील कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
कुर्की की कार्रवाई देखते बच्चे व महिलाएं - फोटो : amar ujala
इस दौरान पुलिस टीम की अनुज बरखा के परिवार की महिलाओं के साथ नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती करते हुए महिलाओं को वहां से हटाया और कुर्की की कार्रवाई की। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अनुज बरखा की करीब 60 लाख की संपत्ति कुर्क की गई है।

4 of 5
हिस्ट्रीशीटर के घर ताला लगाती पुलिस - फोटो : amar ujala
यह संपत्ति की गई कुर्क
- 350 वर्ग मीटर में बना दो मंजिला मकान, जिसकी कीमत लगभग 25.59 लाख
- 152 वर्ग मीटर में निर्मित दो मंजिला मकान, जिसकी कीमत 27.5 लाख
- 86.80 वर्ग मीटर में निर्मित मकान, जिसकी कीमत 7.72 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस से उलझती महिलाएं - फोटो : amar ujala
ये है अनुज बरखा का आपराधिक रिकाॅर्ड
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि बताया कि अनुज बरखा जनपद मेरठ के पंजीकृत योगेश भदौड़ा गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, गैगस्टर, रंगदारी आदि के करीब 30 अभियोग पंजीकृत है। वर्तमान में वह बागपत जेल में बंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें