केरल मेें सरेआम गाय काटने के विरोध में मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने केरल सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार का पुतला जलाया और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को कार्यकर्ता मंच के जिलाध्यक्ष मधु सुदन शास्त्री और युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली के संयुक्त नेतृत्व में बावली रोड पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। युवा मंच के जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली ने कहा इस तरह का कार्य हिंदू जागरण मंच सहन नहीं करेगा। उन्होंने सरेआम गाय माता को काटने की घटना की निंदा की और केरल सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर नारेबाजी की और केरल सरकार पुतला जलाया।
साथ ही केरल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग उठाई। इसमें सचिन वत्स, कपिल शास्त्री, अंकित बड़ौली, पवन धूमू, संजीव, पवन प्रजापति, अमित मिश्रा, कपिल, प्रियांशु, नीरज आदि रहे।
गोवंश की हत्या का विरोध, कांग्रेस का पुतला फूंका
चांदीनगर/बागपत। केरल में गोवंश की हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फखरपुर गांव में कांग्रेस का पुतला फूंका। गोवंश विकास प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक कर रोष व्यक्त किया। केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सार्वजनिक रूप से गोवंश की हत्या करने का आरोप है।
भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस का पुतला फूंका। मंगलवार भाजपा की गोवंश विकास प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें राजेश नारायण, राहुल मलिक, सीडी शर्मा, दीपक गुर्जर, मनोज पंडित, सुजीत पंवार, बिजेंद्र, पंकज, मुकेश वशिष्ठ मौजूद रहे। इसके अलावा फखरपुर गांव में भी भाजपाइयों ने गोवंश की हत्या का विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। इसमें कपिल कश्यप, ब्रहम सिंह, प्रवीण, गौतम, पंकज कश्यप, लव डागर, बोबी आदि रहे।