फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में अनुराग और 12वीं में नमन टॉपर

Tue, 30 May 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-बड़ौत
विज्ञापन
क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल में टॉपर बच्चों को मिठाई खिलाती सिस्टर जस्सी जोंस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आईसीएसई और आईएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। दसवीं में क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बड़ौत के अनुराग हुड्डा ने 97.6 प्रतिशत और 12वीं में नमन जैन ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। मेधावियों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन


 बोर्ड ने सोमवार को नतीजे घोषित किए । दसवीं में क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बड़ौत के अनुराग हुड्डा ने 97.6 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। क्रिस्तु ज्योति स्कूल बागपत के गौरव गुप्ता ने 96.6 अंक हासिल कर द्वितीय और क्रिस्तु ज्योति बड़ौत की छात्रा कशिश सहगल ने 95.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

  बागपत और बड़ौत में मेधावियों को सम्मानित किया। उधर, बारहवीं में क्रिस्तु ज्योति बड़ौत के नमन जैन ने 96 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, अनु शर्मा ने 95.1 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और  अवी तोमर ने 94 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। बागपत और बड़ौत के स्कूलों में मेधावियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें