फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी लोगों को लगाएगी चंदन का टीका

Mon, 14 Aug 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी स्वतंत्रता दिवस पर 11 सौ बच्चों को तिरंगा झंडा बांटेगी। इस मौके पर राष्ट्रवंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। रविवार को शहर के पक्का घाट मंदिर परिसर में हिंदू युवा वाहिनी की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें तय किया प्रभात फेरी निकाली जाएगी। कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रवंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। इस मौके पर लोगों को चंदन का टीका लगाएगी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों के आसपास युवतियों के साथ छेड़छाड़ और अन्य तरह की घटनाएं करने वाले असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए वाहिनी के सदस्य मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष राहुल ने कहा  कार्यकर्ता  असामाजिक तत्वों को कानून से ही सजा दिलवाएंगे।
विज्ञापन


संगठन महामंत्री भवी कश्यप, सचिन शर्मा, संयोजक गुरू वचन सिंह, डॉ. प्रदीप, राकेश चौहान, गुरुदीप ठाकुर, दीपक श्यप, शेर सिंह गुर्जर, मनु देव त्यागी, कुलदीप कंडेरा, विशाल कश्यप, गौरव अग्रवाल, रोहन मेहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें