फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज को संगठित होकर संस्कृति की जड़ों को करना होगा मजबूत : संतोषी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। गांगनौली गांव में मंगलवार को हिंदू सम्मेलन हुआ, जिसमें जगतगुरु संतोषी महाराज ने हिंदू समाज को संगठित होने और भारतीय संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करता है, तब हर चुनौती का डटकर सामना किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख मेरठ धर्मेंद्र ने संघ की सौ वर्ष की यात्रा, संघर्षों और उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने पंच परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि व्यक्ति, परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकता बताया। इस मौके पर अरविंद शास्त्री, शशिकांत शर्मा, प्रमोद कुमार, इलम सिंह, विकास कुमार, रोबिन कुमार, सुरेश राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें