हिंदू जागरण मंच व स्वदेशी जागरण मंच ने शहीद भगत की जयंती मनाई
बड़ौत। स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर जिला संयोजक संदीप बड़ौली, जिला प्रचार प्रमुख अरविंद भोला, जिला सहसंयोजक नितिन गोस्वामी, मनोज जोहड़ी, जिला सहसंपर्क प्रमुख रकम सोलंकी, जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख विनायक वशिष्ट, नगर संयोजक अजय नरवाल, नगर सहसंयोजक सुनील वैदवान, नगर प्रचार प्रमुख अर्जुन भागीरथ, अश्विनी कुमार, वरुण बावली, विकास कुमार शामिल रहे।
उधर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी प्रांत मंत्री मधुसूदन शास्त्री के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह जयंती मनाई। इस अवसर पर मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली ने कहा कि भगत सिंह एक महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी थे। युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, जिला कोषाध्यक्ष जयकुमार तोमर, युवा नगर अध्यक्ष अमन शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील मान, अमन गुप्ता, जिला प्रचार प्रमुख पवन खोखर, टिंकू, आकाश, प्रमोद वत्स, पवन प्रजापति शामिल रहे।