फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पूरे दिन जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर पूरे दिन जाम से जूझे लोग
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार को लगभग पूरा दिन जाम की स्थिति रही। इसके चलते लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ लोगों को तो वाहनों से उतरकर दूसरे गंतव्यों तक जाना पड़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हाईवे पर निर्माण कार्य, गन्ने और पुराल के ट्रकों के आवागमन के कारण जाम के हालात बने। पिछले कुछ दिन से यही हालात सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र, छपरौली चुंगी, पूर्वी यमन नहर पर पूरें दिन जाम लगा रहा। जिससे कई-कईं मील तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई और लोगों को वाहनों से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य स्थानों पर जाना पड़ा। जाम के कारण पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी और वे जाम खुलवाने में जुटे रहे। जाम के चलते दिल्ली, सहारनपुर, अमीनगर सराय, छपरौली सहित अन्य स्थानों को जाने वाले वाहन चालकों को घंटो इंतजार करना पड़ा। जाम की स्थिति इतनी भयावह थी कि दुपहिया वाहन भी वहां से निकलने में असफल रहे। यह स्थिति रविवार की शाम तक देखने को मिली। बताते है कि पुराल व गन्नें के ट्रक के आवाजावी के कारण जाम की स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें