बागपत प्रीमियर लीग के दूसरे दिन मास्टर्स, हीरोज और बागपत लायंस एवं बागपत पैंथर्स के बीच मैच हुए। जिसमें हीरोज और लायंस की टीम विजयी रही।
एनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शुक्रवार को पहला मुकाबला मास्टर्स और हीरोज टीमों के बीच हुआ। हीरोज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 139 का स्कोर बनाया। स्वास्तिक ने 53, सुशांत ने 34, बादल ने 15 और देव ने 11 रन बनाए।
मास्टर्स टीम के बॉलर उत्कर्ष और ऋषभ ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मास्टर्स की टीम 92 रन बनाकर आउट हो गई। ऋषभ ने 23 व उत्कर्ष ने 20 रन बनाए। हीरोज की ओर से स्वास्तिक ने तीन, बादल ने दो, केल्विन ने एक विकेट लिया।
हीरोज ने 48 रनों से मैच जीत लिया। स्वास्तिक को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। दूसरा मैच लायंस और पैंथर्स के बीच हुआ। लायंस ने 20 ओवरों में 103 रन बनाए। सौरभ ने 33, अमन एवं अर्पित ने 13-13 का योगदान रहा।
पैंथर्स के गेंदबाज उमर ने तीन, शावेज और गौरव ने दो-दो, आकाश ने एक विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी पैंथर्स की टीम 81 रन पर ही ढेर हो गई। शिव में ने 25, शिवांश ने 11, हर्षित ने 10 रन बनाए। लायंस गेंदबाज ओजो एवं रितिक ने चार-चार, आयुष ने एक विकेट लिया। लायंस की टीम 23 रनों से मैच जीत गई।
मैन ऑफ द मैच ओजो को चुना गया। मैच में अंपायर शाहनवाज खान, संदीप फोगाट और स्कोरर विपिन रहे। डॉक्टर वीर सेन और सुनील जैन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।