फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोप में फंसा पहलवान, 16 लाख का जुर्माना

Sat, 26 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में पिछले दिनों जार्जिया में हुई वर्ल्ड कैडेट कुश्ती में देश को कांस्य पदक दिलाने वाला पहलवान जतिन डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। इस पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ ने भारतीय कुश्ती संघ पर 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यही नहीं पहलवान पर दो साल का प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद ब्रजभूषण शरण ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार को श्री विनायक कॉलेज ऑफ एजुकेशन मवींकलां पहुंचे ब्रजभूषण शरण ने कहा कि पहलवानों को अपनी खुराक के प्रति गंभीरता बरतनी होगी। 
विज्ञापन

खानपान में सावधानी और गंभीरता जरूरी है। उन्होंने खुलासा किया कि जार्जिया में हुई वर्ल्ड कैडेट कुश्ती में भारत के पहलवान ने कांस्य पदक जीता था। डोप टेस्ट की रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया है। जतिन ने वेट कम करने के लिए गोली ली थी, जिस कारण वह डोप में पकड़ा गया। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ ने भारतीय कुश्ती संघ पर करीब 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और पहलवान पर भी दो साल         का प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहद सजग रहने की आवश्यकता है। खुराक के सेवन में भी बेहद सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि यूपी में कुश्ती समेत अन्य खेलों को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है।           खेल कोटे की भर्तियां नहीं हो रही हैं, इस कारण प्रदेश के खिलाड़ी  पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें