फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, गर्मी से थोड़ी राहत

Sat, 19 Apr 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत में बारिश के बीच दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
बागपत। यहां शुक्रवार की शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली तो कीचड़ होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। वहीं गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा और गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग को रोकना पड़ा। इसके अलावा तेज हवा में बागों में आम टूटकर गिरने से भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


यहां कई दिन से गर्मी अधिक होने के कारण लोगों का पसीना छूट रहा था। जिसको देखते हुए बारिश की उम्मीद जताई जा रही थी। यहां शुक्रवार की दोपहर तक तेज धूप रही तो शाम साढ़े सात बजे पहले तेज हवा चली और फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में कुछ कमी आई।
तेज हवा के चलते कई जगहों पर बागों में आम गिर गया, इससे बागान मालिकों को काफी नुकसान हुआ। इसके अलावा बारिश के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में गेहूं कटा पड़ा है तो काफी किसान कटाई में लगे हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद किसानों ने गेहूं की कटाई बंद कर दी तो थ्रेसिंग भी रोकनी पड़ी। मौसम साफ होने पर ही कटाई शुरू की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें