फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, कैथ लैब शुरू

विज्ञापन
बड़ौत मेडिसिटी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सांसद डॉ सत्यपाल सिंह व बच्चे - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया जिले की पहली कैथ लैब का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल के मरीजों को अब जनपद में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। शनिवार को बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल में जनपद की प्रथम कैथ लैब के शुभारंभ किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे है।
लैब का शुभारंभ सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, संस्था अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गीतांजली तोमर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष पंवार, एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ युवराज सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सांसद ने कहा कि इस कैथ लैब के खुलने से अब दिल के रोग से संबंधित जटिलताओं का इलाज जनपद में ही हो सकेगा। खासकर एंजियोप्लास्टी (दिल के छल्ले डालना) और एंजियोग्राफी (दिल की नसों की जांच) इस कैथ लैब में होगी। कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे है। अपील कि हमेशा स्वस्थ रहे और नियमित योग करें। बच्चों को संस्कारवान शिक्षा दिलाए। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ रविकांत गुप्ता, डॉ खुर्शीद, डॉक्टर स्नेहा चौधरी, डॉ हिमांशु राणा, डॉ धीरज सोनी, रामपाल सिंह, जेपी सिंह, स्वाति पटनवाल, रवि शास्त्री, राहुल पंवार, विक्रम राणा, सुभाष पहलवान, धर्मेंद्र तोमर, प्रदीप, सुशील प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में हो रहा तेजी से विकास
बड़ौत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि कहा कि जब से कश्मीर से 370 धारा हटी है, वहां पर एक लाख करोड़ के बजट से तेजी से विकास कार्य चल रहे है। जो भी आतंकी संगठन फिलहाल वहां पर घटनाएं कर रहे है, उन पर भी केन्द्र सरकार अंकुश लगा रही है। बताया कि हाल ही में उन्हें कश्मीर में जाने का मौका मिला। चीफ सेक्रेट्री और डीजी से चर्चा करने का मौका मिला। कश्मीर की जनता का सरकार के प्रति सम्मान और भरोसा बढ़ा है। मगर, अभी भी वहां की अलकायदा सहित कुछ आतंकी संगठन कुछ घटनाएं कर रहे है, जिस पर जल्द ही केन्द्र सरकार रोक लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें