फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 6.60 करोड़ से सुधरेगी 42 सड़काें की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले की 42 सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने छह करोड़ 60 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। एक करोड़ 97 लाख रुपये का बजट आंवटित कर दिया गया है। सड़कों की मरम्मत होने से 150 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द ही काम शुरू करेगा।
विज्ञापन

जिले की 42 सड़कों की हालत काफी खराब थी। इनकी मरम्मत कराने की मांग चल रही थी। मांग के बाद लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने सड़कों की मरम्मत कराने के लिए मुहर लगा दी है। इनमें नए पूल्ड हाउस में आंतरिक मार्ग, बागपत-मुरादनगर मार्ग से ढिकौली, बरनावा में बाईपास मार्ग, कोताना से लुहारी मार्ग, बदरखा से हलालपुर, गाधी से बिचपड़ी मार्ग, धनौरा सिल्वरनगर से हिलवाड़ी मार्ग, पावर हाउस दत्तनगर से घटौली मार्ग सहित अन्य सड़कों को दुरुुस्त करने लिए छह करोड़ 60 लाख रुपये स्वीकृत हो गए है। लोनिवि के वित्त नियंत्रक राजेश सिंह ने बागपत के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार को सड़कों की सूची भेजकर जल्द ही कार्य शुरू कराने के आदेश दिए है। श्रेय लेने में सांसद व विधायक में मची होड़ : विकास कार्यों का श्रेय लेने को लेकर रालोद के सांसद व विधायक में खींचतान शुरू हो गई है। जहां सांसद ने 42 सड़कों की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत कराने का दावा किया तो छपरौली विधायक ने सांसद के दावे को झूठा बताया। विधायक ने भी मुख्यमंत्री को भेजे प्रस्ताव का पत्र जारी किया है। उन्होंने सितंबर 2023 में हिंडन नदी का पुल निर्माण कराने और सड़कों की मरम्मत कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। तब लोकसभा चुनाव भी नहीं हुए थे।ब
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें