कई बसों पर पड़ेगा असर
बड़ौत डिपो से नगर व देहात क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर डेढ़ सौ बसों का संचालन हो रहा है। इनमें से बीएस-4 की 20 बसें हैं और 10 बसों को लोनी गोल चक्कर तक चलाया जाता है। इन बसों को एक नवंबर से रोकना पड़ेगा और इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। ऐसे में परिवहन विभाग के अधिकारी दूसरी बसों को इस मार्ग पर चलाने की तैयारी भी कर रहे हैं।
यहां से ट्रकों में रोजाना पांच लाख से ज्यादा ईंटों की दिल्ली में सप्लाई होती है। वहां ट्रकों के जाने पर रोक लगती है तो करोड़ों का व्यापार प्रभावित होगा। इस समस्या का सरकार को समाधान करना चाहिए, जिससे व्यापार प्रभावित नहीं हो। -नीरज नैन, महामंत्री ईंट निर्माता समिति बागपत
बीएस-4 वाले व्यवसायिक वाहनों पर एक नवंबर से दिल्ली में घुसने पर रोक लगाई गई है। इसके लिए पत्र मिला गया है और इसको लेकर ही शनिवार को बैठक बुलाई गई है। इन वाहनों को कोई दिल्ली में लेकर जाता है तो वहां इनपर जुर्माना लगाया जाएगा। -विपिन कुमार, एआरटीओ