दाहा। दोघट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा कर विरोध जताया है। यदि डॉक्टर ड्यूटी पर नियमित नहीं आए तो धरना देने की चेतावनी दी गई।
माटू पहलवान, रामबीर व संजू शर्मा का आरोप है कि केवल फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय मरीजों को बिना जांच किए दवाई देते हैं, इसलिए मरीजों को निजी डॉक्टरों से उपचार कराने को मजबूर होना पड़ता है। सीएचसी अधीक्षक बिनौली डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि स्टाफ की कमी के करण दिक्कत हो रही है। डॉ. गौरव चौधरी की ड्यूटी बड़ौत सीएचसी पर लगी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर आएंगे। विरोध जताने वालों में ब्रजेश पंवार, बबलू पंवार, सौरभ, सूरज, सागर व हर्ष आदि मौजूद रहे।