बिनौली। जौहड़ी गांव की 90 वर्षीय शूटर दादी प्रकाशी तोमर का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद बुधवार को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।
शूटर दादी के बेटे रामबीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे अचानक उन्हें सांस लेने में परेशानी और काफी ज्यादा खांसी शुरू हो गई। परिजन उन्हें तुरंत बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया। ऑक्सीजन और नेबुलाइजर देने के बाद उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि शूटर दादी को चिकित्सकों ने जल्द छुट्टी देने के बाद घर भेज दिया है और अब हालत में काफी सुधार है।