फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लहचौड़ा में पांच गोवंश आए लंपी की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। लहचौड़ा गांव में पांच गोवंश लंपी बीमारी की चपेट में आने से पशु पालक हैरान हैं। लोगों का आरोप है कि पशु चिकित्सा विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा, जिससे उन्हें निजी पशु चिकित्सकों के पास उपचार कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव के नकुल शर्मा, बिल्लू पंडित व अनुज आदि ने बताया कि लंपी बीमारी लगातार फैलती जा रही है और गोवंश की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को सतीश के दो बछड़े, बिल्लू का एक बछड़ा, अनुज की एक गाय व सेवानंद की एक गाय लंपी बीमारी चपेट में आ गई। पशु चिकित्सकों को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा, जिससे उन्हें निजी पशु चिकित्सकों के पास ले जाना पड़ रहा है। इससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत कर कैंप लगवाने की मांग की है। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को पशु चिकित्सकों को भेजकर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें