फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अस्पताल में नवजात की मौत की आज रिपोर्ट सौंपेगी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में शनिवार की रात नवजात की मौत के मामले में समिति सोमवार को रिपोर्ट नहीं सौंप सकी। वह मंगलवार तक जांच पूरी करके अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी अंकुर ने पांच दिन पहले पत्नी अंशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसको प्रसव हुआ था और नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार रात को नवजात की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया था। उसके बाद कई लोगों ने वहां बच्चा बदलने का आरोप भी लगाया गया था। हंगामा बढ़ने के बाद सीएमएस डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने जांच समिति का गठन किया और खुद भी समिति में शामिल हुए। सीएमएस डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि मंगलवार तक जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें