फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गढ़ी कलंजरी में 62 मरीजों की जांच, 10 बुखार पीड़ित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रटौल। गढ़ी कलंजरी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को जांच शिविर लगाया। चिकित्सकों ने 62 मरीजों की जांच कर दवाई दी। वहां बुखार के 10 मरीज मिले और 20 मरीजों के सैंपल लिए गए। शिविर में अधिकतर मरीज शरीर में दर्द के आए। वहीं ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

गढ़ी कलंजरी में बुखार व अन्य बीमारियाें की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और मुनादी कराकर मरीजों को जांच कराने के लिए कहा गया। शिविर में खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर, डाॅ. गौरव वर्मा व डॉ. साजिया ने मरीजों की जांच की। वहां 62 मरीजों को दवाई दी गई। बुखार के 10 मरीज मिले और 20 मरीजों का सैंपल लेकर मलेरिया व डेंगू की जांच करने के लिए भेज दिया गया। शिविर मेें खांंसी, जुकाम और शरीर दर्द के सबसे ज्यादा मरीज आए। साथ ही ग्रामीणों को साफ सफाई और जलभराव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान शिवचरण व एएनएम मनीषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें