फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के निजी अस्पताल में पेट दर्द की समस्या होने पर भर्ती हुए मरीज प्रभात कुमार निवासी बिजरौल का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अस्पताल में हंगामा कर रहे विकास व राजेश आदि ने बताया कि उनके परिवार के प्रभात के पेट में दर्द हो गया था। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने ऑपरेशन करने के लिए कहा तो प्रभात और उसके परिवार वालों ने ऑपरेशन की अनुमति दे दी। ऑपरेशन होने के बाद प्रभात की हालत बिगड़ गई और गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। उन्होंने धरना देते हुए अस्पताल को सील करने की मांग की। उधर, सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने जांच के लिए तीन सदस्यों की समिति गठित कर दी। उनका कहना है कि रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें