जलालाबाद। कस्बे में बंबा चौक के निकट चल रहे क्लीनिक पर स्वास्थ्य टीम ने बुधवार को छापा मारा। क्लीनिक संचालक द्वारा मौके पर रजिस्ट्रे्शन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। संचालक को तीन दिन का समय देते हुए क्लीनिक को सील कर दिया।
एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने टीम के साथ महताब के क्लीनिक पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान संचालक ने रजिस्ट्रेशन से संबंधी कागज मांगे तो वह मौके पर उपलब्ध नहीं करा पाया। संचालक ने रजिस्ट्रेशन होना बताते हुए कुछ समय मांगा। एसीएमओ ने तीन दिन में रजिस्ट्रेशन संंबंधी सभी दस्तावेज सीएमओ कार्यालय पर उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया। साथ ही दस्तावेज उपलब्ध कराने तक क्लीनिक का शटर बंद कर सील लगा दी। डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज न देने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि दो वर्ष पूर्व भी इसी क्लीनिक को स्वास्थ्य टीम द्वारा सील किया गया था। क्लीनिक पर न तो कोई नाम-पट्टिका लगी है और न ही रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित पाया गया।
-