फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: इमरजेंसी में मिलेगा उपचार पांच बेड का बर्न वार्ड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दीपावली पर जिला अस्पताल में छुट्टी के दिनों में इमरजेंसी में चिकित्सकों और स्टाफ की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। अस्पताल में पांच बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। सभी चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और स्टाफ नर्स की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व सीएचसी पर त्योहारों में छुट्टी रहेगी। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण अस्पताल पूरे दिन बंद रहेंगे। सोमवार को दीपावली की छुट्टी रहेगी। मंगलवार को जिला अस्पताल खुलेगा और सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच व उपचार की सुविधा मिलेगी। बुधवार को गोवर्धन और बृहस्पतिवार को भैयादूज के दिन आधे दिन या सुबह आठ बजे से 11 बजे ओपीडी में मरीजों की जांच होगी। इमरजेंसी में 24 घंटे मरीजों के उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि त्योहार में अस्पताल में छुट्टी के दिनों में इमरजेंसी में 24 घंटे चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और स्टाफ नर्स की राेस्टर के अनुसार ड्यूटी लगा दी गई है। दीपावली पर आतिशबाजी या पटाखों में आग से झुलसा हुआ मरीज आता है तो उसके लिए पांच बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। बर्न वार्ड में मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा और आई ड्रॉप आदि उपलब्ध है। उधर, सीएचसी शामली के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि त्योहारों में छुट्टी के दिनों में इमरजेंसी में चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें