फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दोबारा केस आने पर बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। दो दिन में 27 केस मिल चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की टीम ने संक्रमित मिले लोगों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। विभाग संक्रमितों की केस हिस्ट्री जुटाने में लग गया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिन में अचानक संक्रमित मिले हैं। 26 जनवरी के बाद संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही थी। एक दिन में दो से पांच केस मिल रहे थे। पिछले एक सप्ताह से जिले में एक भी केस नही आया था, मगर पिछले दो दिन में जिले में 27 संक्रमित मिले हैं। इसमें बृहस्पतिवार को 16 और शुक्रवार को 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। दो दिन में अचानक संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मिले लोगों की केस हिस्ट्री जुटा रहा है। संर्विलांस और कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी संक्रमितों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि चिकित्सकों को संक्रमितों से नियमित संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने और उपचार देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें