भड़ल गांव में स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने पहुंचे मरीजों से जानकारी लेते सीएमओ डॉ.दिनेश कुमार
- फोटो : BAGHPAT
दोघट। भड़ल गांव में बुखार से महिला सहित चार लोगों की मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सोमवार को चिकित्सकों की टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने कैंप का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान को गांव के तालाब में नियमित दवाई का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने बताया कि भड़ल गांव में सोमवार को दो स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों की जांच का दवाई दी। चिकित्सकों की टीम ने लोगों के खून की जांच के लिए सैंपल लिए। गांव में लगातार तीन दिन तक अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों की जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। गांव का तालाब गंदगी के अटा पड़ा है, जिससे गांव में संक्रमण फैलने की आशंका है। विभाग की ओर से ग्राम प्रधान को एंटी लार्वा उपलब्ध कराया गया है और गांव के तालाब के अलावा गांव की गलियों में नियमित दवा का छिड़काव कराने के लिए कहा है।