फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिया बुराई पर अच्छाई का संदेश

विज्ञापन
बागपत के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में रामलीला का मंचन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में सोमवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर बुराई पर अच्छाई की जीत संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या मेघना दहिया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र का वर्णन कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत स्कूल की रूपल व प्रियंका ने पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला और नृत्य के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। कक्षा छह और सात के छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से रामायण के अंश प्रस्तुत कर असत्य पर सत्य की विजय का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रियंका भटनागर, आरुषि कौशिक, सार्थक कौशिक समेत स्कूल का स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें