फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर-घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 150 से अधिक मिले बुखार के मरीज

विज्ञापन
संचारी रोग अभियान के तहत निवाड़ा गांव मे परिवार को जागरूक करतीं महिला स्वस्थ्यकर्मी l स्रोत स्वस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- सबसे अधिक टायफाइड के मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने सफाई रखने की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संचारी रोग नियंत्रण के तहत दस्तक अभियान में स्वास्थ्य टीमों ने 50 हजार घरों का सर्वे किया और उन्हें 150 बुखार के मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक मरीज टायफाइड के मिले। इसके अलावा टीबी, सांस लेने में परेशानी, खांसी आदि के मरीज भी चिह्नित किए गए।
विज्ञापन

जिले में संचारी रोग नियंत्रण के तहत 11 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक तक दस्तक अभियान चल रहा है। इसमें 800 से अधिक टीम गठित की गई है। जिला मलेरिया अधिकारी सावित्री ने बताया कि दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर घर दस्तक दी। दरवाजे खटखटा कर बुखार के मरीजों की जानकारी ली। अभियान के दौरान 50 हजार से अधिक घरों का सर्वे हुआ। इनमें 150 बुखार के मरीज मिले है। 80 से अधिक मरीजों को टायफाइड मिला। इसके अलावा टीबी, सांस, त्वचा, पेट में समस्या, लीवर में परेशानी आदि के मरीज मिले हैं। बताया कि दस्तक अभियान में डेंगू का लार्वा भी मिला है। यहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। लोगों को साफ सफाई पर ध्यान देने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें