बागपत। कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है। घरों पर रहकर इलाज करा रहे मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
निगरानी समिति और स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर सर्वे कर लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक कर रही हैं। संदिग्ध लोगों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड टीकाकरण बूथों का निरीक्षण कर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने शनिवार को कोविड टीकाकरण बूथ का निरीक्षण कर टीकाकरण संबंधी निर्देश दिए।