फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का छोपाछाप चिकित्सकों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह में 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, चार के खिलाफ जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से झोलाछाप व मानक पूरा न करने वाले नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से तीन माह में 13 झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि अभी चार नर्सिंग होम के खिलाफ जांच चल रही है। मानकों पर खरा न उतरने पर इनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
झोलाछाप व नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश व पटल सहायक अजय शर्मा ने बताया कि विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप की जानकारी मिली थी। तीन माह में विभाग की ओर से शिकायतों के आधार पर छापा मारा गया। इस दौरान 13 झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर क्लीनिक बंद कराए गए हैं। इनके अतिरिक्त जिले के चार नर्सिंग होम के खिलाफ मानकों और उनके रजिस्ट्रेशन को लेकर जांच कर चल रही है। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली में मिले सबसे अधिक झोलाछाप
नोडल अधिकारी डिप्टी सीमएओ डॉ. मुकेश ने बताया कि छापे के दौरान सबसे अधिक झोलाछाप छपरौली थाना क्षेत्र में मिले हैं। विभागीय कार्रवाई के अंतर्गत शबगा गांव में छह, हलालपुर में एक, किरठल में चार, डौला गांव में एक वनौरोजपुर गुर्जर गांव में क्लीनिक चला रहे झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें