फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वास्थ्य विभाग को दस सीएचओ और मिले, शुरू कराई ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शासन से स्वास्थ्य विभाग को दस नए सीएचओ मिले है। विभाग की ओर से सीएचओ की ट्रेनिंग कराकर उपकेेंद्र पर नियुक्ति किए जाएंगे। जिससे गांवों में लोगों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में 203 उप स्वास्थ्य केंद्र है। इनमें से 104 केंद्रों पर सीएचसी नियुक्त है और 57 सब सेंटरों पर सीएचओ मरीजों की ऑनलाइन ओपीडी कराकर दवाइयां उपलब्ध करा रहे है। जबकि 99 सब सेंटरों पर एएनएम और स्टॉफ नर्स लोगों की जांच कर दवाईयां उपलब्ध करा रहा है। अब विभाग ने दस नए सीएचओ मिले है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए सीएचओ को जिला स्तर पर प्रशिाण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत सीएचओ की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में पास होने वाले सीएचओ को उपकेंद्रों पर नियुक्ति किया जाएगा।
गांवों के सब सेंटर पर सीएचओ की नियुक्ति होने पर ग्रामीणों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी या फिर जिला अस्पताल की दौड़ लगाने के लिए विवश नहीं होना पड़ेगा। जिला कम्यूनिटी कार्यक्रम प्रबंधक नौशाद ने बताया कि जिला स्तर पर मिले दस सीएचओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने पर उनकी परीक्षा आयोजित कराकर नियुक्ति मिलने पर सीएचओ को उपकेंद्रों पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें