फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मकान में फटा सिलिंडर, सामान जला

विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के रेलवे स्टेशन के पास मकान में गैस सिलेंडर फटने के बाद नष्ट हुआ सामान दिखाते ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बागपत रोड रेलवे स्टेशन के सामने साइकिल स्टैंड पर एक मकान में बृहस्पतिवार सुबह सिलिंडर फट गया। जिससे कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

हाथरस के जटौली के रहने वाले राजेश पुत्र बाबूराम ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के सामने साइकिल स्टैंड पर मकान में किराये पर रहता है और फेरी लगाकर बच्चों के सामान बेचने का काम करता है। बुधवार रात उसके एक कमरे में रसोई व अन्य सामान रखा हुआ था, जबकि वह दूसरे कमरे में सो रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे बाघू गांव के दो व्यक्ति साइकिल खड़ी करने के लिए वहां आए। बताया कि तभी दूसरे कमरे में रखा सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। उसने दरवाजा खोलकर देखा तो उसमें रखी करीब दस हजार रुपये समेत कीमती सामान जलकर राख हो गया। उधर कमरे में आग लगने की जानकारी होने पर आसपास रहने वाले लोग भी पहुंच गए।। गमीनत रही कि बड़ा हादसा टल गया। उधर कोतवाली प्रभारी ने जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें