फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दस किलो रंगीन रसगुल्ला को नष्ट कराया, छह नमूने लिए

विज्ञापन
दस किलो रंगीन रसगुल्ला को नष्ट कराया, छह नमूने लिए की खबर से संबं​धित फोटो। मिठाई की दुकान पर छ - फोटो : ARchive
विज्ञापन
बागपत। दिवाली पर्व को देखते हुए मंगलवार को जिलेभर में मिठाइयों की दुकानों पर छापा मारा गया। दस किलो रंगीन रसगुल्ले नष्ट कराए गए और छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि लूंब गांव में कविता की रसगुल्ला भट्टी से सफेद रसगुल्ला, शौकेंद्र की भट्टी से सफेद रसगुल्ला का नमूना लिया गया। बड़ौत में 3 उस्ताद स्वीट्स से समोसा, माल माजरा गांव से खोवा भट्टी से खोया, खेकड़ा से बिशन इंडियन स्वीट्स से खोया का नमूना लिया गया। वहीं बागपत के राष्ट्रवंदना चौक से बंसीवाला स्वीट्स एंड नमकीन से बर्फी का नमूना लिया गया तो दस किलो रंगीन रसगुल्ला खराब मिलने पर नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य व निधि रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें