फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीओ पेशी में ड्यूटी करता मिला हेड कांस्टेबल

Sat, 18 Oct 2025 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रमाला थाने में तबादला होने के बाद भी हेड कांस्टेबल रिंकू सीओ पेशी में ड्यूटी करता हुआ मिला। इसका पता चलने पर एसपी ने जांच कराई। इसके बाद एसपी सूरज कुमार राय ने हेड कांस्टेबल रिंकू को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सूरज कुमार राय ने लंबित विवेचनाओं का समय पर निस्तारण नहीं होने पर सीओ पेशी में तैनात हेड कांस्टेबल रिंकू को रमाला, अरुण को छपरौली, हेड कांस्टेबल रेनू को बागपत कोतवाली और कांस्टेबल आशुतोष का बड़ौत कोतवाली तबादला कर दिया था।
इसके बाद भी हेड कांस्टेबल रिंकू ने रमाला थाने में जाने के बजाय सीओ पेशी में ही ड्यूटी करते रहे। इसके बारे में एसपी को भी सूचना नहीं भेजी गई। बताया कि सीओ पेशी में ड्यूटी करते हुए रिंकू ने एक मुकदमे से संबंधित व्यक्ति से फोन पर बातचीत भी की।0
विज्ञापन

उसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी एसपी को मिल गई। इसमें हेड कांस्टेबल की लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने रिंकू को निलंबित कर दिया।
उधर, रमाला थाने में ड्यूटी नहीं करने की सूचना नहीं देने पर एसपी ने गोपनीय जांच शुरू करा दी। इसमें अभी कई पर कार्रवाई होना भी तय माना जा रहा है। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि हेड कांस्टेबल रिंकू को निलंबित कर दिया गया है। जांच में जिसकी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें