फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पुलिस वाले से की हाथापाई, अभद्रता 

Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। रोड पर खड़ी कार को हटाने के लिए बोलना पुलिस को महंगा पड़ा गया। कार सवार महिला ने न केवल पुलिस वालों को खरी-खोटी सुनाई, बल्कि हाथापाई तक कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर मंगलवार शाम एक कार खड़ी हुई थी। इससे वहां वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा था। वहां पर तैनात ट्रैफिक पुलिसवालों ने कार सवार लोगों को वहां से गाड़ी हटाने के लिए बोला। इस बात पर कार में सवार एक महिला पुलिस वाले को उल्टी-सीधी सुनाने लगी। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं महिला ने पुलिस वाले से हाथापाई तक कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हस्तक्षेप करके विवाद शांत कराया। टीएसआई रजनीश कुमार ने कहा गाड़ी हटवाने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। 

खूब हुए झगड़े, दौड़ती रही पुलिस 
बागपत। जनपद के गांव लुहारा, बरवाला, निरपुड़ा, तिगरी, पलड़ी, अमीनगर सराय, बागपत कोर्ट रोड, समेत कई स्थानों पर झगड़े हुए। कई जगह तो जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराए। 
विज्ञापन


धर्मस्थल प्रकरण में आरोपियों की तलाश  
बागपत। पाली गांव में धर्मस्थल प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अन्य की तलाश में दबिशें डाल रही है। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से पाली में तनावपूूर्ण शांति है।  पाली गांव में रविवार रात धर्मस्थल पर एक समुदाय के युवकों ने लघुशंका किया था। इसको लेकर सोमवार सुबह हंगामा हुआ था। पुलिस अफसरों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। कोतवाली पर आरोपी महताब और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने महताब को गिरफ्तार कर सोमवार को ही जेल भेज दिया था। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। उनकी मांग है कि सभी आरोपी जेल भेजे जाएं। पुलिस और खुफिया तंत्र की गांव पर नजर है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी के मुताबिक अज्ञात लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। 

रठौड़ा में कार पलटी, दो घायल 
बागपत। रठौड़ा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार मनोज और मनीष निवासी जिवाना घायल हो गए। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों ने मिलकर उनको गाड़ी से बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा बड़ौत, बिजरौल, तितरौदा, पुरा महादेव मंदिर के पास हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

ढिकौली के मंदिर पर लगाया झंडा  
बागपत। ढिकौली गांव के मंदिर में किसी ने राजनैतिक पार्टी का झंडा लगा दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झंडा उतारा। 

लावारिस हालत में खड़ी मिली स्कूटी 
बागपत। खेकड़ा में एसबीआई बैंक के पास एक स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी हुई थी। वहां पर रहने वालों ने उसकी पहचान करने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें