फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भिड़े स्वास्थ्यकर्मी और वकील

Tue, 13 Sep 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अधिवक्ता और स्वास्थ्य कर्मचारी के बीच मारपीट के बाद सीएमएस व इस्पेक्टर को घटना की जानकारी देते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत।  जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी और अधिवक्ता में मारपीट हो गई। इस घटना के विरोध में अस्पताल के कर्मचारियों ने हंगामा किया। दूसरी तरफ अधिवक्ता के साथ मारपीट का आरोप लगाकर वकील भी पूरे दिन हड़ताल पर रहे। उन्होंने वारदात की एसपी पूनम से शिकायत भी की।

सोमवार सुबह अधिवक्ता नईम खान और स्वास्थ्य कर्मचारी दीपक हुड्डा के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों के मुताबिक थोड़ी देर बाद अधिवक्ता अपने साथियों के साथ अस्पताल में पहुंचा, आरोपियों ने दीपक से मारपीट कर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बाद में आरोपी वहां से चले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच अधिवक्ता अस्पताल से वापस चले गए। 
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाकर कर्मियों को शांत किया। 

सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाहा ने कहा अधिवक्ता नईम अहमद ने ओपीडी में  हंगामा किया। इस दौरान आरोपी अधिवक्ता ने कर्मचारी दीपक हुड्डा से मारपीट भी की। इसकी शिकायत एसपी से की जाएगी। 
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने बताया अस्पताल कर्मचारियों ने अधिवक्ता नईम खान से अभद्रता कर मोबाइल छीना है। इसके विरोध में वकील हड़ताल पर रहे।  उधर, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा मामले की जांच की जा रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें