हवालात में युवक की हालत बिगड़ी
बागपत। कोतवाली की हवालात में एक युवक की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। मायके में आई महिला के प्रेमी के साथ चले जाने के मामले में पुलिस युवक को पूछताछ के लिए लाई थी। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को बरामद कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी हापुड़ में हुई थी। कुछ दिन पहले महिला अपने मायके में आई हुई थी। मायके से वह अपने प्र्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने पुलिस ने शिकायत कर महिला को बरामद करने की मांग की। पुलिस आरोपी युवक के भाई को पूछताछ के लिए लाई थी। सोमवार को युवक की हवालात में हालत बिगड़ गई। वह अचेत होकर गिर गया। पुलिस ने आनन फानन में उसे सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से युवक के परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए। इसके कुछ देर बाद ही महिला व उसके प्रेमी को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि युवक की हालत कोतवाली परिसर में बिगड़ी थी। वह हवालात में बंद नहीं था। महिला को बरामद कर लिया गया है।