फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बदमाशों का कहर

Fri, 29 Jan 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर सराय कस्बा के बैंक से लौट रहे आर्मी के रिटायर हवलदार से बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर 35 हजार रुपये लूट लिए। मारपीट में रिटायर हवलदार घायल हो गया। इसके अलावा किरठल गांव में खेत में काम कर रही महिलाओं से बदमाशों ने आभूषण लूट लिए।
विज्ञापन


रिटायर हवलदार टीकाराम यादव, बृहस्पतिवार की शाम करीब तीन बजे कस्बा अमीनगर सराय के पीएनबी बैंक से 35 हजार रुपये निकलकर पैदल अपने घर लौट रहा था। पूठड गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया और 35 हजार रुपये लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

इससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों ने घायल टीकाराम को अस्पताल में भर्ती कराया और सिंघावली अहीर थाना पर घटना की तहरीर दी।  उधर, किरठल गांव में इमराना, अपनी ननद गुलशाना और देवर मीर हसन के साथ बृहस्पतिवार की सुबह खेत में गन्ना छील रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान चार-पांच बदमाशों ने उनसे मारपीट कर इमराना और गुलशाना से आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मीर हसन को तमंचे की बट  हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए।  आरोपी गांव के ही दूसरे समुदाय के हैं। पीड़ितों ने रमाला थाना पर घटना की तहरीर दी है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि बदमाशों को जल्द  गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें