फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Fri, 29 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर सराय में बागपत-मेरठ मार्ग पर सिंघावली अहीर के पास अनियंत्रित ट्रक, बाइक सवार युवक को रौंदता हुआ खेत में घुस गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी नीरज (24) पुत्र कृष्णपाल, बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे किसी काम से बाइक से बागपत आ रहा था। सिंघावली अहीर थाना के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक स्पीड इतनी थी कि वह करीब 20 मीटर तक खेत में घुस गया।

आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। नीरज के पर्स में रखे कागजात आदि की मदद से पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही शव को कब्जे में ले लिया। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा बड़ौत निवासी सुरेश और मनोज बाइक से बागपत आ रहे थे। गौरीपुर मोड़ के पास कार ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें