हनुमान जयंती पर खेकड़ा शहर मे भगवान हनुमान की पूजा अर्चना करता एक परिवार
- फोटो : KAHKRA
घरों में हवन कर हनुमानजी की पूजा की
खेकड़ा (बागपत)। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक बुधवार को क्षेत्र में हनुमान जयंती मनाई। श्रद्धालुओं ने घरों में हवन के साथ हनुमान जी की पूजा की। श्रद्धालु दिन भर हनुमानजी को समर्पित भक्ति गीतों पर हनुमान की जयजयकार कर झूमते रहे। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा कर भगवान से देश के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने की कामना की।
हनुमान जयंती पर प्रसाद बांटा
कस्बा सराय में कई जगह मनाई गई हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में घर घर जाकर किया प्रसाद वितरण। हनुमान जयंती पर कस्बा सराय में गरीब लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की। इसमें घर-घर पैकेट पहुंचाने की व्यवस्था की गई ।सब्जी पूरी ओर हलवे के बनाकर पैकेट गरीबों में बांटे े। इसमें सभी ने मिलजुल कर सहयोग किया। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. मांगेराम यादव , एसओ शिव प्रकाश , कस्बा चौकी इंचार्ज शिवशंकर ने घर घर जाकर भोजन के पैकेट बांटे। इसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सौरभ कंसल, अवधेश गर्ग, अनुराग, नरेंद्र प्रधान, अरुण, लीलू, विक्की, सोनू, पवन गोयल, संजय गर्ग, राजीव का भी सहयोग मिला।