बागपत के भूमिया मंदिर में पूजा करते श्रद्घालु
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर के भूमिया मंदिर में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हवन किया गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज पत्नी सहित यजमान रहे। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया। उधर कस्बा अमीनगर सराय में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मूर्तियों को मिष्ठानदीवास और फलाधिवास कराया गया।
भूमिया मंदिर में महाकाली, भैरव, दुर्गा व शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। बृहस्पतिवार को पंडित राम शंकर शास्त्री, पंडित नीरज शास्त्री, पंडित अनिल शास्त्री, पंडित विष्णु दत्त शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कराया। शनिवार को मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और भंडारा आयोजित किया जाएगा। मौके पर एडवोकेट नागेश, सतीश शर्मा, शिवराज सिंह, राजू चौहान, शिवराज सिंह, राजू चौहान मौजूद रहे।
उधर कस्बा अमीनगर सराय के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मिष्ठानदीवास व फलाधिवास कराया गया। यजमान दीपक भारद्वाज ने शनिदेव की प्रतिमा व मनीष कंसल ने विष्णु परिवार की मूर्तियों को स्नान कराकर पुष्प अर्पित किए। इसके उपरांत आरती व प्रसाद वितरित किया गया। शाम को भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ।