फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली चौक पर हवन, होलिका के लिए रखा वसंत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वसंत पंचमी पर होली चौक पर हवन का आयोजन किया गया। पूजन के बाद वसंत रखा गया। पंडित शोभित भारद्वाज ने कहा कि सवा महीने बाद होली का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन

होलिका समिति के अध्यक्ष संजीव गौतम ने बताया कि नगर के होली चौक पर परंपरा के अनुसार हवन का आयोजन किया गया। सुबह समिति के पदाधिकारियों के अलावा आसपास के लोग हवन में शामिल हुए। होली चौक पर परंपरा अनुसार वसंत रखा गया। राजेश गौतम, शिवराज रूहेला, सुशील कुमार, राहुल कुमार, प्रकाश मलिक मौजूद रहे। उधर, दोघट में वसंत पंचमी के अवसर पर क्षेत्र के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दोघट और सरस्वती ज्ञान मंदिर आजमपुर मुलसम में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। यज्ञ एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा सतपाल आर्य ने कहा कि जीवन में किए गए परोपकारी कार्य भी एक यज्ञ समान है। पंडित सतपाल आर्य ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में बुरे कर्मों का त्याग कर उत्तम कर्म अपनाने चाहिए। सबसे अधिक अंक पाने वाली छात्रा आरजू गोलियान को साइकिल दी गई। आनंद बैसला, पुष्पेंद्र शर्मा, ब्रह्मचारी आर्य, अरुण आर्य, योगेंद्र, करतार, सोहनपाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दोघट में भी यज्ञ का आयोजन किया गया। रामनिवास गुप्ता, रामभरोसे लाल, राजपाल, अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें