फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के हरमिलाप और आगरा के सन्नी गौतम ने बरसाए मुक्के

विज्ञापन
बागपत के एसपीआरसी डिग्री कालेज में बॉक्सरों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंम कराते सांसद ड - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पहले दिन बॉक्सरों ने दमदार खेल दिखाया। पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के बॉक्सर हरमिलाप सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के सन्नी गौतम और बीयू कोयंबटूर के राजकुमार ने एकतरफा जीत हासिल की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भाजपा शिव प्रकाश, सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ चंद्रमोहन ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य डॉ अनिल चौहान, आयोजन सचिव डॉ प्रदीप ढाका, मीडिया प्रभारी डॉ कुलदीप त्यागी, डॉ अरविंद वर्मा ने बताया कि पहले सत्र में 63 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले खेले गए। बीयू कोयंबटूर के राजकुमार ने टीएनपीई तमिलनाडु के एम रहमान को पराजित किया। आरटीएमएनयू नागपुर के सचिन ने डॉ एमजीआरई एंड आरआई चेन्नई के प्रतोष को हराया। पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के बॉक्सर हरमिलाप सिंह ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के सेठ कुमार को मात दी। डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के सन्नी गौतम ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के अब्दुल रहमान को पराजित किया। यह चारों मुकाबले एकतरफा यानि आरएससी (रेफरी स्टॉप कांटेस्ट) रहे। इसके अलावा एयू चेन्नई यूनिवर्सिटी के सतीश ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी के डी बोरा को 3-2 के अंतर से पराजित किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यम ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल के कपिल को 5-0 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें