अमर उजाला फांउडेशन व अखिल भारतीय युवा अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में गरीब निर्धनों को खाना बांट?
- फोटो : BARAUT
जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे बढ़े हाथ
बड़ौत(बागपत)। लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर सामाजिक संगठन, समाजसेवी और व्यापारी संगठन गरीबों की मदद को आगे आए हैं।
शनिवार को अखिल भारतीय युवा अग्रवाल संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश बंसल के नेतृत्व में गरीब, निर्धन लोगों को खाने के पैकेट सोशल डिस्टेंसिंग के साथ वितरित किए और उनसे अपने ही आवासों में रहने का आह्वान किया गया। बड़का रोड श्मशान घाट के पास, बड़ौली रोड, बिजरौल रोड, कोताना रोड बस्तियों में जाकर खाने के पैकेट वितरित किए। संगठन के लोगों ने गरीब, निर्धन लोगों से अपील की कि किसी भी हाल में उन्हें भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। संजय गुप्ता, मनोज गोयल, उत्सव जिंदल, विनोद गोयल शामिल रहें।