फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में ठीक कराने होंगे खराब पड़े हैंडपंप और वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल की व्यवस्था कराने के लिए डीएम ने सभी नगर निकाय व नगर पंचायतों में खराब पड़े वाटर कूलर और हैंडपंप को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चार दिन में वाटर कूलर और हैंडपंप की सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा निर्देश का पालन न करने पर अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजकमल यादव नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को 14वें व 15वें वित्त आयोग से वाटर कूलर और हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए हैं। जिन निकायों में वाटर कूलर और हैंडपंप खराब हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि स्वीकृति होने के बावजूद जो वाटर कूलर या हैंडपंप नहीं लगाए गए हैं, उन पर तत्काल कार्रवाई करके सत्यापन कर चार दिन में रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने व नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान वाटर कूलर या हैंडपंप खराब मिलने पर संबधित अधिशासी अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की आख्या उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें