फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे पानी को तरसे आधा दर्जन कालोनीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण शहर की आधा दर्जन कालोनी के लोगों को 24 घंटे तक पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। पालिका अधिकारियों ने मौके पर कर्मचारियों को भेजकर पानी की व्यवस्था सुचारु करवाई।
विज्ञापन

ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि बागपत-मेरठ रोड पर नाला निर्माण के कारण पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी शिकायत गायत्रीपुरम कालोनी, राशिद कालोनी, ठाकुरद्वारा मोहल्ला, नौरोजपुर रोड बाहरी बस्ती के लोगों ने घरों में पानी न आने की शिकायत की थी। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर पानी की टंकी को ठीक करा दिया गया। इससे बुधवार दोपहर 12 से बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे तक पानी के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें