फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंध होने पर की थी आनंद की हत्या

Sat, 02 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के रंछाड़ गांव के आनंद की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंध के शक में  आनंद की गला दबाकर हत्या की गई थी। एक आरोपी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 एसपी पूनम ने बताया कि रंछाड़ गांव के रामबल ने बिनौली थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई आनंद को 19 जून 2016 को गांव का ही सुनील घर से बुलाकर ले गया था। आरोपी सुनील ने अपने भाई जौनी और पिता सेवादास के साथ मिलकर आनंद की हत्या करके शव को बुग्गी में रखकर कृष्णा नदी में फेंक दिया था। बुग्गी से शव का बोरा उतारते समय लोगों ने उसे देख लिया था। पुलिस तभी से ही आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी।
  पुलिस टीम ने आरोपी सेवादास और उसके बेटे सुनील को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या का इकबाल किया। एसपी ने बताया कि आरोपी सेवादास ने पुलिस को बताया कि आनंद के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। मृतक पिछले डेढ़ साल से उसकी पत्नी को किसी अज्ञात स्थान पर रखे हुए था। उसकी पत्नी का अभी भी कहीं पता नहीं है।
विज्ञापन

  पिछले एक माह से आनंद उसकी दो बेटियों पर भी बुरी नजर डालने लगा था। इसी रंजिश के चलते 19 जून को आनंद को शराब पिलाने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा शव को बोरे में रखकर भैसा-बुग्गी से कृष्णा नदी में फेंक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें