फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालीखेड़ा और मीतली ग्राम पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण के अंतर्गत हुई घोषणा
विज्ञापन

बिनौली/ अग्रवाल मंडी टटीरी। केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने जनपद की ग्राम पंचायत ग्वालीखेडा और मीतली को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसको लेकर ग्राम वासियों में भी खुशी की लहर है।
भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने वर्ष 2021 के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कारों की घोषणा की है। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डॉ. विजय कुमार बेहेरा के अनुसार जनपद की ग्वालीखेडा ग्राम पंचायत का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। ग्राम पंचायत को पुरस्कार के रूप में आठ लाख रुपये राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को दिए जाएगा। पुरस्कार के लिए चयनित होने की सूचना पर प्रधान दीपक शर्मा, मुकेश कुमार वर्मा, बाबूराम, लोकेश शर्मा, सतेंद्र, देवेंद्र सोनी, आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मीतली ग्राम पंचायत को भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसकी खुशी में शुक्रवार को महिलाओं ने निवर्तमान ग्राम प्रधान सरला देवी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सरला देवी के पति सतीश राणा ने बताया कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डॉ. विजय कुमार बेहेरा ने गांव का पुरस्कार के लिए चयन की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें