फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पांच नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। कस्बे के बसी मार्ग पर शुक्रवार रात चोरों ने पांच किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। चोरों ने नलकूपों के ताले तोड़कर विद्युत उपकरण और कीटनाशक चोरी कर लिए। किसानों ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला अहिरान के रहने वाले जिले सिंह, सूरज, बली, रामफल और भोलूराम ने बताया कि उनके खेत बसी मार्ग पर स्थित हैं। शुक्रवार रात चोरों ने उनके नलकूपों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरों ने नलकूपों से विद्युत उपकरण और कीटनाशक चुरा लिए। किसानों ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में नलकूपों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस इन घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम रही है। किसानों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की इन घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। जांच अधिकारी विकास कुमार ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चोरों का पता लगाकर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें