फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बंदरों के साथ सेल्फी लेते हुए अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली-देहारादून एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर के पास हुआ हादसा, दिल्ली लेकर जाते हुए बड़ौत में मौत हुई
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-देहारादून एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर के समीप दिल्ली के शास्त्रीनगर निवासी हार्डवेयर इंजीनियर राजेश (53) को बंदरों के साथ सेल्फी लेते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को दोस्त दिल्ली लेकर जाने लगे, लेकिन बड़ौत के पास उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाॅक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दिनेश ने बताया कि उनके बड़े भाई राजेश अपने साथी योगेंद्र, देवेंद्र और कमल के साथ शुक्रवार को कार से देहरादून घूमने गए थे। शनिवार को वापस लौटते समय सहारनपुर के पास राजेश लघुशंका करने के लिए कार से नीचे उतरे। इसी दौरान वह एक्सप्रेसवे पर बंदरों के साथ सेल्फी लेने लगे। देहरादून की तरफ से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोस्त उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाने लगे, लेकिन बड़ौत के पास उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद बड़ौत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घटना सहारनपुर क्षेत्र में हुई है। इसलिए सहारनपुर की पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें