फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जीएसटी में कटौती से उद्यमियों को बड़ी राहत की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सरकार के जीएसटी दरों में की गई कटौती से जिले के उद्यमियों में खुशी है। उनका मानना है कि इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे उद्योगों को गति मिलेगी और खासकर छोटे उद्योगों को इसका काफी लाभ होगा।
विज्ञापन


इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. योगेश जिंदल ने कहा कि जीएसटी में कमी से उद्यमियों को फायदा होगा। जब सामान की कीमत में कमी आएगी तो लोग उसे खरीद सकेंगे। इस तरह से बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है।


इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अरविंद जैन ने कहा कि सरकार का यह कदम सराहनीय है। उनका यह भी मानना है कि उद्यमियों को वास्तविक राहत तभी मिलेगी, जब इनपुट टैक्स क्रेडिट और रिफंड की समस्या भी दूर की जाएगी।
विज्ञापन


आरके इंडस्ट्रीज के संचालक राजकुमार जैन ने कहा कि कर कटौती से व्यापार को नई दिशा मिलेगी। उपभोक्ता जब सस्ते दामों पर वस्तुएं खरीद पाएंगे तो उत्पादन इकाइयों का पहिया और तेज़ी से घूमेगा।

कपिल एग्रो इंडस्ट्रीज के संचालक कपिल पंवार ने कि जीएसटी कटौती का असर दिखाई देगा, मगर कच्चे माल के दाम में राहत मिले तो असर ज्यादा सकारात्मक दिखाई देगा। फिलहाल इस निर्णय ने उद्यमियों को नई ऊर्जा दी है और भरोसा है कि उद्योग अब मजबूत हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें