फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहे त्वचा रोगी, शुगर भी कर रही परेशान

विज्ञापन
रटौल स्वास्थ्य केन्द्र पर लगे आरोग्य मेले में मरीजों के स्वाथ्य की जांच करते चिकित्सक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रविवार को जिले भर में आयोजित आरोग्य मेलों में 1797 में कराई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले की 23 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। 51 चिकित्सक और 311 पैरामेडिकल स्टाफ ने 1797 लोगों की जांच की। 15 मरीजों को उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। मेलों में सबसे अधिक संख्या त्वचा और शुगर के रोगियों की रही।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि रविवार को 20 ग्रामीण और तीन नगरीय पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले लगाए गए। मेलों में 607 पुरुष, 989 महिला व 201 बच्चों ने अपनी जांच कराई। 1245 लोगों की कोरोना की जांच कर 176 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। मेले में सर्वाधिक सर्वाधिक 423 मरीज त्वचा रोग से संबंधित पहुंचे। 39 लोगों की लीवर, 118 की शुगर और 14 लोगों की टीबी, 88 मरीज हाइपरटेंशन और कैंसर के तीन मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा 137 लोगों हेेपेटाइटिस बी और 133 की हेपेटाइटिस सी की जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदर्श नगंला में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डॉ चक्रेश गोयल, डॉ पूनम, डॉ मीशा, विवेक कुमार फार्मेसिस्ट, लैब टेक्नीशियन शक्ति सिंह, संजय प्रभाकर, अशोक कुमार, संदीप कुमार, स्टाफ नर्स महिमा, वार्डबॉय नदीम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें